Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एम्बुलेंस संकट और अवैध खनन पर रघुवर दास का सरकार पर हमला

एम्बुलेंस संकट और अवैध खनन पर रघुवर दास का सरकार पर हमला
---Advertisement---

Jharkhand News: चाईबासा में मृत बच्चे के शव को पिता द्वारा झोला में लेकर जाने की हृदयविदारक घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। चाईबासा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलने के कारण एक पिता को अपने मृत बच्चे का शव झोला में ले जाना पड़ा, जिससे पूरे देश में झारखंड शर्मसार हुआ है। यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश करती है।

रघुवर दास ने राज्य में अवैध खनन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार नहीं, बल्कि अवैध कारोबार से जुड़े सिंडिकेट शासन चला रहे हैं। चाईबासा क्षेत्र में खनन का ऑक्शन नहीं होने से माइंस बंद हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा, जबकि दूसरी ओर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन वाहनों को छोड़ दिया गया। रघुवर दास ने कहा कि यह सब राज्य सरकार की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Also Read: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला! आरा–सासाराम पैसेंजर ट्रेन रोटावेटर ट्रैक्टर से टकराई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment