Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chhapra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत ससुराल वालों पर लगा मानसिक उत्पीड़न

On: December 31, 2025 1:56 PM
Follow Us:
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत
---Advertisement---

Chhapra News: अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत ससुराल वालों पर दहेज ना मिलेने पर मानसिक उत्पीड़न और झोला छाप डॉक्टर से गलत इंजेक्शन देकर मरवाने का आरोप

add

बनियपुर थाना क्षेत्र के लुलहा धनांव गांव के रहने वाले मुकेश मिश्रा की 26 साल की पत्नी मोनू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मोना देवी का मायका छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रौजा में बताया जाता है। इसके पूर्व में भी ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा हुआ है और केस चल रहा था एक समझौते के तहत एक बॉन्ड साइन किया गया था, और उसके भरण-पोषण की ज़िम्मेदारी उसके पति और ससुराल वालों को सौंपी गई थी, जो उसे अपने घर ले गए थे।

Also Read: Godda News: महागामा पुलिस का मानवीय चेहरा, जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

हालांकि, आज मृतक मोना देवी की मां पार्वती को खबर मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और उन्हें आकर शव ले जाना चाहिए। इसके बाद, मृतक मोना देवी के परिवार के सभी सदस्य वहां पहुंचे, और बहुत रोना-धोना करने लगे। मौत के कारण के बारे में कोई साफ़ जानकारी नहीं दी गई, और ससुराल वाले मौके से भाग गए। शव को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है, और जांच चल रही है। मृतक के भाई धीरेंद्र मिश्रा ने FIR दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment