Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के सबसे सुरक्षित जेल ‘जेपी कारा’ से तीन कैदी हुए फरार

झारखंड के सबसे सुरक्षित जेल ‘जेपी कारा’ से तीन कैदी हुए फरार
---Advertisement---

Hazaribagh News: झारखंड के सबसे सुरक्षित जेल ‘जेपी कारा’ से तीन कैदी फरार, तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने से हड़कंप मज गया है। 

हजारीबाग से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी फरार हो गए हैं। फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि जेपी कारा में सुरक्षा के लिए पांच लेयर की व्यवस्था है, जिसे झारखंड की सबसे मजबूत जेल सुरक्षा प्रणाली माना जाता है। हैरानी की बात यह है कि महज चार दिन पहले ही राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जेल का औचक निरीक्षण किया था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बावजूद तीन उम्रकैद के कैदियों का फरार होना सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। आस-पास के जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, और जेल के अंदर की गतिविधियों की जांच भी चल रही है।

Also Read: Chhapra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत ससुराल वालों पर लगा मानसिक उत्पीड़न

फिलहाल, जेल प्रशासन की भूमिका और लापरवाही की भी जांच की जा रही है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या अंदरूनी मिलीभगत या सुरक्षा में चूक की वजह से कैदी भागने में कामयाब हुए। इस घटना ने एक बार फिर राज्य की जेल व्यवस्था को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment