Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राउन शुगर के सौदे को लेकर जमशेदपुर में हुई हिंसक झड़प, युवक की हत्या और साथी घायल

On: January 5, 2026 4:08 PM
Follow Us:
ब्राउन शुगर के सौदे को लेकर जमशेदपुर में हुई हिंसक झड़प
---Advertisement---

Jharkhand News: जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित टेल्को कंपनी की बाउंड्रीवाल के भीतर जंगल में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद (22) के रूप में हुई है। वहीं, घायल अब्दुल सूफियान का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

add

पुलिस के अनुसार, विनीत नामक युवक ने सोहेल को नशा कारोबार से जुड़ी बातचीत के बहाने जंगल में बुलाया था। सोहेल अपने दोस्त सूफियान के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा। जंगल के भीतर नाले के पास सौदे को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई और देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने सोहेल पर पीछे से चापड़ से हमला कर दिया। उसका गला रेत दिया गया और एक हथेली काटकर अलग कर दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास खून फैल गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे सूफियान पर भी आरोपियों ने चापड़ से हमला किया, जिससे उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सूफियान किसी तरह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भागा। उसने बाइक वहीं छोड़ दी और टेल्को की बाउंड्रीवाल कूदकर मुख्य सड़क पर पहुंचा। वहां से एक टेंपो पकड़कर सीधे साकची थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार सामने आया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Also Read: IRCTC स्कैम केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को राहत नहीं दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment