Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार सुबह पांच बजे से लगातार छापेमारी शुरू की। कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी कर रहे हैं, जबकि डीएसपी और भारी संख्या में सुरक्षा बल भी टीम के साथ मौजूद हैं।

पुलिस ने जमीन कारोबारी मो. कैश के आवास पर भी दबिश दी। कोयला व्यवसाय के एक पुत्र से रंगदारी मांगने की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज कर दी गई। कई थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

मिल्लतगंज रोड पर नदीम खान और शाहरूख खान के घर से भी पुलिस छापेमारी कर रही है। इस दौरान मो. नदीम को हिरासत में लिया गया। कुल मिलाकर एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Also Read: BJP प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित

अभी बैंक मोड़ थाने में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधियों और उनके संरक्षकों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment