Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गया के बाराचट्टी में गांजा, कोयला और अफीम का अवैध कारोबार, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

गया के बाराचट्टी में गंजा, कोयला और अफीम का अवैध कारोबार, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
---Advertisement---

बिहार के गया ज़िले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने का आरोप सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इलाके में गांजा, अफीम और कोयले का अवैध धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

अवैध कोल डिपो से लेकर नशे के कारोबार तक
सूत्रों के मुताबिक बाराचट्टी क्षेत्र में कई अवैध कोल डिपो संचालित हो रहे हैं, जहां से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कोयले का भंडारण और सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में नशीले पदार्थों जैसे गांजा और अफीम  की तस्करी भी लगातार जारी है, जिससे स्थानीय युवाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

मुख्य आरोपी कौन?

स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि इस पूरे अवैध नेटवर्क में विकास सिंह, मनोज सिंह औरमहेंद्र ठाकुर की अहम भूमिका बताई जा रही है। आरोप है कि इन लोगों के संरक्षण में ही यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है।

पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी गंभीर शिकायतों और आरोपों के बावजूद पुलिस अब तक निष्क्रिय क्यों है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन ना तो अवैध कोल डिपो पर छापेमारी हुई और ना ही नशे के कारोबार पर लगाम लग पाई।

स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश
इलाके के लोगों में इसको लेकर भय और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि नशे के बढ़ते कारोबार से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, वहीं अवैध कोयला कारोबार से राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
अब स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है साथ ही अवैध कोल डिपो को तत्काल सील किया करने की मांग की है।

तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होने से बिहार के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय लोगोंं का कहना है कि
बाराचट्टी क्षेत्र को इस अवैध कारोबार के से जल्द मुक्ति नहीं मिली तो बिहार में पंजाब जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

इस खबर को विस्तार से देखने के लिए क्लिक करें- बाराचट्टी में अवैध कारोबार का खेल जारी, प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment