Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड निकाय चुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन

झारखंड निकाय चुनाव में नामांकन के लिए आज अंतिम दिन
---Advertisement---

झारखंड नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इसे लेकर राज्यभर के सभी नगर निकायों में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। खास बात यह है कि आज सरकारी अवकाश होने के बावजूद नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला मुख्यालयों में सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचते रहे।

अब तक 4,391 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मंगलवार (3 फरवरी) तक राज्यभर में कुल 4,391 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। केवल मंगलवार को ही 2,967 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

  • मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 277 नामांकन।

  • पार्षद पद के लिए 2,690 नामांकन हुए हैं।

2,227 महिला प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

नगर निकाय चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। अब तक मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 169 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 2,058 महिलाओं ने पर्चा भरा है। बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी माहौल और भी जीवंत हो गया है।

बिना दलीय चुनाव, फिर भी सियासी सरगर्मी तेज

हालांकि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसके बावजूद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दल भले ही प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं दे रहे हैं, लेकिन समर्थन खुलकर किया जा रहा है। लगभग सभी दलों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी तय कर लिए हैं और उन्हें जिताने के लिए सक्रिय रूप से चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। समाहरणालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बैरिकेडिंग के साथ प्रवेश पास की व्यवस्था लागू की गई, ताकि अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। प्रत्याशियों को निर्धारित मार्ग से नामांकन कक्ष तक भेजा गया।

भीड़ के दबाव के कारण कुछ समय के लिए ए और बी ब्लॉक के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था की स्थिति बनी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से स्थिति को शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें- गोड्डा में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

पहली बार चुनाव लड़ रहे युवाओं की बड़ी भागीदारी

नामांकन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। इस बार नगर निकाय चुनाव में महिलाओं के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में पहली बार चुनाव लड़ रहे युवाओं ने नामांकन दाखिल किया। युवा प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थकों की टोली नामांकन स्थलों पर अलग ही उत्साह और रंग बिखेरती नजर आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment