Patna: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस (Bihar Congress) को बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है।
राष्ट्रीय जनता दल से कांग्रेस के गठबंधन और पप्पू यादव के पार्टी में एंट्री को उन्होंने पार्टी छोड़ने का मुख्य वजह बताया है।
Bihar Congress: बिहार में जंगल राज का माहौल फिर से बनेगा
बिहार में जंगल राज के लिए उन्होंने कांग्रेस को भी दोषी बताया है। क्योंकि उसने राष्ट्रीय जनता दल का साथ दिया है। अनिल ने कहा कि अगर राष्ट्रीय जनता दल इस चुनाव में चार-पांच सीट जीत गई तो बिहार में जंगल राज का माहौल फिर से बनेगा।
उन्होंने भाजपा या किसी दूसरे दल में जाने की संभावना से इनकार कर दिया, परंतु सोनिया राहुल के नेतृत्व की आलोचना की और कहा कि कटनी और करनी में अंतर के कारण ही देश में कांग्रेस अस्वीकार्य होते जा रही है।