Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में ड्रोन की मदद से हत्यारे हाथियों पर कड़ी निगरानी

झारखंड में ड्रोन की मदद से हत्यारे हाथियों पर कड़ी निगरानी
---Advertisement---

झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया इलाके में जंगली हत्यारे हाथियों के लगातार उत्पात और जानलेवा हमलों के बीच वन विभाग ने अब ड्रोन से हवाई निगरानी शुरू कर दी है। ड्रोन की मदद से जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों की गतिविधियों पर 24×7 नजर रखी जा रही है।

वन विभाग के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए विशेष विशेषज्ञ टीम के साथ क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) भी क्षेत्र में तैनात की गई हैं। ड्रोन से मिले फुटेज के आधार पर हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों की पहचान कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

क्षेत्र में करीब 42 जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय बताया जा रहा है, जो छोटे-छोटे समूहों में बंटकर इधर-उधर घूम रहा है। इनमें से पांच हाथियों का एक आक्रामक समूह लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। लुगुबुरु पहाड़ियों और आसपास के जंगलों में हाथियों की अधिक गतिविधि देखी गई है।

Also Read- झारखंड में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और तत्कालीन चीफ इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति जब्त

हाथियों के हमलों से कई गांवों में दहशत का माहौल है। हाल के दिनों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों बढ़े हैं। रात के समय लोग सतर्कता बरत रहे हैं और कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बोकारो में पिछले हफ्ते केवल 2 दिनों में हाथियों ने 5 लोगों की कुचलकर हत्या कर दी।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें लेकिन रात में अकेले जंगल या खुले इलाकों में न जाएं और हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। विभाग का कहना है कि ड्रोन निगरानी से समय रहते अलर्ट जारी कर नुकसान को कम किया जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment