पुलिस ने तीन जिलों में सक्रिय, 21 मामलों में आरोपी और 50 हजार के इनामी आदेश गंझू सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। लातेहार पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लातेहार जिले के एसपी कुमार गौरव ने दी।

गुप्त सूचना मिली की थी की आरोपी आदेश गंझू बनवार गांव के पकरूआ जंगल में अपने चार पांच अन्य सहयोगियों के साथ बालुमाथ बारियातु क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। इसके बाद पुलिस ने छापामारी दल का गठन कर एरिया की घेराबंद कर दी। छापामारी घेराबंदी करते हुए पकरूआ जंगल से आदेश गंझू, उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सभी गिरफ्तार आरोपी सभी टण्डवा जिला चतरा के रहने वाले हैं। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का पर्चा और डायरी बरामद की है। इसके साथ ही एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम का कुल 10 जिंदा कारतूस और 8 एमएम का कुल 25 कारतूस, दो मोबाईल फोन, दो स्पोर्टस बाईक साथ में अन्य सामान जब्त किया गया है।
एसपी कुमार गौरव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आदेश गंझू का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्तमान में यह लातेहार जिला के बालुमाथ, बारियातु थाना क्षेत्र और चतरा जिला के टण्डवा, लावालौंग, गिद्धौर, सिमरिया थाना क्षेत्र एवं हजारीबाग जिला के केरेडारी साथ ही रांची जिला के खलारी, मैक्लुस्किगंज थाना क्षेत्र में लेवी मांगने, फायरिंग करने, आगजनी करने जैसे अपराध करने में ना केवल सक्रिय रहा है बल्कि इसकी भूमिका मुख्य रही है। कुख्यात अपराधकर्मी आदेश गंझू पर झारखण्ड सरकार ने 50,000 रुपए का ईनाम घोषित कर रहा है।





