Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का, निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

On: February 13, 2026 4:39 PM
Follow Us:
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का, निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
---Advertisement---

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार से बाजार पर बिकवाली का दबाव हावी रहा। प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1000 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बाजार में अचानक आई इस तेज गिरावट से छोटे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। आज का दिन ’13 द फ्राइडे’ के नाम से भी जाना जाता है। और इस दिन को दुनियभर के ज्यादातर देशों में अशुभ माना जाता है।

add

जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे खराब ग्लोबल संकेत हैं। क्योंकि कल अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता जैसे कई कारण आज की गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं। डॉलर में मजबूती का असर इमर्जिंग मार्केट पर साफ दिख रहा है। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा है।

वैश्विक स्तर पर महंगाई और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिका में आर्थिक आंकड़े अनुमान से ज्यादा मजबूत रहने के कारण ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें फिलहाल कमजोर पड़ी हैं। इससे विदेशी पूंजी का रुख एकबार फिर से अमेरिका की ओर हो रहा है।

ज्यादातर कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने का निगेटिव असर भी शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। कुछ सेक्टरों में मुनाफावसूली ने भी बाजार को नीचे खींचा। आईटी, मेटल और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

हालांकि शेयर बाजार के कुछ जानकारों का मानना है कि मौजूदा गिरावट से निवेशकों को घबराने जरूरत नहीं है। क्योंकि ये गिरावट बाजार के उतार-चढ़ाव का हिस्सा है। भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है और लंबी अवधि के नजरिए से निवेशकों को संयम बरतना चाहिए।

Also Read- भारत ने 114 राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jet) खरीद सौदे को मंजूरी दी, डील की अनुमानित लागत 3.25 लाख करोड़ रुपए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment