Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

गोड्डा में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
---Advertisement---

झारखंड के गोड्डा जिले में एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही दो लोगों को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

11 फरवरी 2026 को गोड्डा निवासी राहुल कुमार झा की अपाचे मोटरसाइकिल परासी चौक से चोरी हो गई थी। इस संबंध में ठाकुरगंगटी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूजी गांव निवासी मोहम्मद सफीक मंसूर उर्फ कैला (30 वर्ष) से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपने सहयोगी, बस्ता निवासी सोहित कुमार यादव के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने ठाकुरगंगटी, मेहरमा और बोआरीजोर के हटिया बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी कर कम कीमत पर बेचने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न मामलों में चोरी हुई चार मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। बरामद मोटरसाइकाइलों में एक टीवीएस अपाचे, एक बिना नंबर प्लेट की होंडा एसपी, एक काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर और एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Also Read- हजारीबाग में हाथियों का तांडव, 6 लोगों को कुचलकर मार डाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nirsa News: निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Nirsa News: निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

IMD Forecast: झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई इलाके

IMD Forecast: झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई इलाके, रांची में 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर के पास ब्राउन शुगर बेचने को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े चली गोली

Brown Sugar: जमशेदपुर के पास ब्राउन शुगर बेचने को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े चली गोली

Jamtara News: 96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव

Jamtara News: 96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव, संजय अग्रवाल ने निभाया इंसानियत का फर्ज

Jharkhand Politics: तबीयत में सुधार के बाद सक्रिय हुए बसंत सोरेन

Jharkhand Politics: तबीयत में सुधार के बाद सक्रिय हुए बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के आवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Leave a Comment