सीमा हैदर (Seema Haider) ने एक बार फिर मातृत्व का सुख प्राप्त किया है। वह छठी बार मां बनी हैं। भारत में मां बनने का यह उनका दूसरा मौका है। उन्होंने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है।

बताया जा रहा है कि 11 महीने के भीतर दोबारा मां बनीं सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया। इस बार उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इससे पहले भी भारत में एक बेटी को जन्म दे चुकी हैं। इस तरह अब वह कुल 6 बच्चों की मां बन चुकी हैं। और जबसे वो भारत आईं हैं तभी से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सीमा हैदर मूल रूप से पाकिस्तान की निवासी हैं और अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं। वर्तमान में वह अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। उनके साथ यह उनका दूसरा बच्चा है और कुल मिलाकर वह अब तक छह बार मां बन चुकी हैं।
खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोग 11 महीने में दोबारा मां बनने को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि अन्य लोगों ने नवजात और परिवार के लिए स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार मां और बच्चे की स्थिति सामान्य है। परिवार में नवजात के आगमन से खुशी का माहौल है।





