Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सारठ के पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने रामायण रथ को दिखाई हरी झंडी

Ramayan Rath Yatra, Ayodhya Ramayan Rath, Sarath Devghar news, Randhir Singh former MLA, Devghar district news, Jharkhand religious event, Ramayan Rath flag off, Jai Shri Ram event, Ram Janaki Laxman Hanuman idol, Sarath assembly constituency, Jharkhand spiritual program, Village religious tour Jharkhand, Ayodhya to Jharkhand Rath Yatra, Cultural religious campaign Jharkhand
---Advertisement---
पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने रामायण रथ को दिखाई हरी झंडी दिखाई, अयोध्या से आया ये रथ गांव-गांव घूमकर करेगा रामकथा का प्रसार।

देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला। सारठ के पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित अपने पैतृक आवास से ‘रामायण रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरा वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।

पूर्व मंत्री रंधीर सिंह ने बताया कि यह विशेष रामायण रथ अयोध्या से सारठ पहुंचा है। यह रथ सारठ विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सभी गांवों और टोलों में भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से लोगों को संपूर्ण रामायण का दर्शन कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था और रुचि और अधिक बढ़े।

उन्होंने कहा कि इस रथ में अयोध्या से भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक मूर्तियां लाई गई हैं। जहां-जहां रथ पहुंचेगा, वहां स्थानीय श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।

Also Read- सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरी बार दिया बच्चे को जन्म

रामायण रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।

रामायण रथ के सारठ क्षेत्र में भ्रमण को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारी की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment