Friday, June 20, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 NewsGiridih: भाई के अपहरण से सदमे में युवक, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर...

Giridih: भाई के अपहरण से सदमे में युवक, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा — गिरिडीह में अफरा-तफरी

Giridih(झारखंड): पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में भारतीय नागरिक उत्तम कुमार महतो के अपहरण की खबर से उसका परिवार गहरे सदमे में है।

इसी दर्द और बेबसी के बीच उत्तम कुमार के भाई बुधन महतो ने गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित मुंडरो गांव में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़ की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

Giridih News: लोगों की जान सांसत में, प्रशासन में हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधन महतो के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बगोदर पुलिस और डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) की मदद से बिजली काटी गई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुधन को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बस में पात्र यात्रियों से किराया वसूलने का आरोप

अपहरण की त्रासदी के बीच भावनात्मक विस्फोट

गांव के मुखिया बंधन महतो ने बताया कि बुधन का भाई उत्तम महतो पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में आतंकियों के कब्जे में है। यह घटना उसी तनाव और दुख की उपज मानी जा रही है। हालांकि, टावर पर चढ़ने की ठोस वजह सामने नहीं आई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वीडियो हुआ वायरल, सरकार से मदद की मांग

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में उत्तम महतो की सलामती को लेकर चिंता और गुस्सा दोनों दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने भारत सरकार से अपहृत उत्तम महतो की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं, इस दर्दनाक घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि विदेशों में काम करने जा रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए क्या पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं?

यह मामला न केवल एक परिवार की पीड़ा की कहानी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की बड़ी चुनौती को भी उजागर करता है।

यह भी पढ़े: Nalanda News : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नीतीश कुमार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments