Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवादा में पीएलएफआई के 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

नवादा में पीएलएफआई के 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
---Advertisement---

बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से एसटीएफ और रजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रजौली के भानेखाप से पीएलएफआई नक्सल संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के नाम दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू और मिथलेश राजवंशी है। उनके निशानदेही पर हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम के पास भानेखाप से भारी मात्रा में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

नक्सलियों से जब्त सामान

0.315 की दो रेगुलर रायफल
20 जिंदा कारतूस
बुलेटप्रूफ प्लेट सहित टेक्टिकल गियर और पटका
9 डेटोनेटर
325 पैकेटों में 40.625 किलोग्राम विस्फोटक
100 मीटर कोर्डेक्स

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि नक्सलियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों का हिस्सा है। हम आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 से पहले तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि नक्सलवाद अब अपने खात्मे की कगार पर है। शाह ने भटके हुए युवाओं, विशेषकर आदिवासी युवकों और युवतियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार उन्हें सम्मानजनक पुनर्वास प्रदान करेगी।

Also Read- दोस्ती, प्यार और पंचायत का अनोखा फैसला, पति ने ही कराई अपनी पत्नी की शादी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment