Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

क्रैश हुआ सोना और चांदी का भाव, चांदी में लगा लोअर सर्किट, चांदी 10% तो सोना 8% टूटा

On: March 23, 2026 4:26 PM
Follow Us:
क्रैश हुआ सोना और चांदी का भाव, सोने की चमक फीकी, चांदी में लगा लोअर सर्किट
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतें आज बुरी तरह टूट गईं। सोने की कीमतों में 8% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। यानी एमसीएक्स पर सोना 9,000 रुपए से ज्यादा गिरकर 1 लाख 36 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। एमसीएक्स पर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, गिरावट और तेज होती गई। शुरुआती 3% की गिरावट बढ़कर 8% तक पहुंच गई।

add

बाजार खुलते ही एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में करीब 4% की गिरावट देखने को मिली। दोपहर तक चांदी की कीमतें करीब 10% गिरकर 2 लाख 5 हजार प्रति किलो के करीब पहुंच गईं। यानी 3 घंटे के कारोबार के दौरान चांदी 19000 रुपए से ज्यादा टूट गई। इसके बाद बाजार में चांदी के कारोबार पर रोक लगानी पड़ी, यानी चांदी में लोअर सर्किट लग गया।

ग्लोबल बाजारों में भी यही हाल रहा। सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8% गिरकर 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। चांदी में भी 9% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सोने-चांदी में आज लगातार नौवें दिन गिरावट जारी है। पिछले एक हफ्ते में सोने का भाव करीब 15% गिर चुका है।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की चेतावनियों का असर दुनियाभर के फाइनेंशियल, मेटल और बुलियन बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो उसके एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

Also Read- शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment