Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड भाजपा की नई टीम में क्या है खास? पदाधिकारियों की लिस्ट में कितने नए चेहरे?

On: March 29, 2026 4:06 PM
Follow Us:
झारखंड भाजपा की नई टीम में क्या है खास? पदाधिकारियों की लिस्ट में कितने नए चेहरे?
---Advertisement---

झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश पदाधिकारियों की 24 सदस्यीय नई टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और एक सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं।

add

नई टीम की खास बात यह है कि पहली बार प्रदेश पदाधिकारी स्तर पर पांच महिलाओं को शामिल किया गया है। साथ ही, 24 सदस्यों में से 13 पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है, जिससे अनुभव और नए संतुलन का मिश्रण देखने को मिलता है।

दीपक बांका को फिर से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हेमंत दास को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, मुनेश्वर साहू, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, सरोज सिंह और सुनीता सिंह सहित कई पुराने चेहरों को फिर से टीम में जगह मिली है।

पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है

उपाध्यक्ष
राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा

महामंत्री
गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, अमर कुमार बाउरी

प्रदेश मंत्री
दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी (बैसखियार)

अन्य पद
दीपक बांका – कोषाध्यक्ष
हेमंत दास – कार्यालय मंत्री
सूरज गुप्ता – सह कार्यालय मंत्री

गौरतलब है कि आदित्य साहू जुलाई 2022 में झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। पिछले वर्ष उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था उसके बाद उन्हें प्रदेश संगठन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Also Read- रांची में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नामी रेस्टोरेंट में छापेमारी, ड्रग्स सप्लाई की शिकायत पर मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IPL के पहले ही मैच में RCB का रौद्र रूप, कोहली-पडिक्कल की आंधी में उड़ा हैदराबाद

IPL के पहले ही मैच में RCB का रौद्र रूप, कोहली-पडिक्कल की आंधी में उड़ा हैदराबाद

रांची में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नामी रेस्टोरेंट में छापेमारी, ड्रग्स सप्लाई की शिकायत पर मचा हड़कंप

रांची में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नामी रेस्टोरेंट में छापेमारी, ड्रग्स सप्लाई की शिकायत पर मचा हड़कंप

असम में हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार, अधिकारों की लड़ाई को बताया असली चुनावी मुद्दा

असम में हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार, अधिकारों की लड़ाई को बताया असली चुनावी मुद्दा

हूती विद्रोहियों की एंट्री से मध्य पूर्व संकट और गहराया, ट्रंप ने NATO को कागजी शेर कहा, पाकिस्तान निभा रहा है मध्यस्थ की भूमिका

हूती विद्रोहियों की एंट्री से मध्य पूर्व संकट और गहराया, ट्रंप ने NATO को कागजी शेर कहा, पाकिस्तान निभा रहा है मध्यस्थ की भूमिका

करीब तीन माहीने बाद लोहरदगा स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन बहाल, कोयल नदी रेलवे ब्रिज का DRM ने किया निरीक्षण

करीब तीन माहीने बाद लोहरदगा स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन बहाल, कोयल नदी रेलवे ब्रिज का DRM ने किया निरीक्षण

धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव, हजारीबाग में जुलूस के दौरान एक की हत्या

धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव, हजारीबाग में जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या

Leave a Comment