Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता के कायल हुए आनंद महिंद्रा, मेघाहातुबुरु की जमकर तारीफ की

On: April 6, 2026 3:05 PM
Follow Us:
झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता के कायल हुए आनंद महिंद्रा, मेघाहातुबुरु की जमकर तारीफ की
---Advertisement---

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चायरमैन आनंद महिंद्रा झारखंड की सुंदरता के दीवाने हुए। उन्हेंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर झारखंड की खुलकर तारीफ की। महिंद्रा ने मेघाहातुबुरु के कुछ फोटो शेयर करते हुए इस जहग की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाम पर देशभर में लोग गोवा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान का रुख करते हैं। क्योंकि उन्हें झारखंड की सुंदरता का पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि देशभर  के पर्यटक कुछ पुरानी जगहों पर ही अटके पडे़ हैं। मुझे भी अफसोस हो रहा है कि इतने समय बाद मुझे झारखंड की सुंदरता के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि मेघाहातुबुरु के बारे में उन्हें @IndiaAesthetica के पोस्ट पर झारखंड की कई मनमोहक तस्वीरें मिलीं। ये तस्वीरें झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित मेघाहातुबुरु हिल स्टेशन की खूबसूरती को बयां करती हैं। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है। मेघाहातुबुरु “बादलों की पहाड़ी” के रुप में जाना जाता है।

मेघाहातुबुरु आकर आपको लगेगा कि आप वादलों की ऊपर आ गए हों। समुद्र तल से 4 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर 700 पहाड़ियों वाले सारंडा जंगल के मध्य में स्थित है मेघाहातुबुरु। ये जहग अपने बेहतरीन सनसेट प्वाइंट के लिए भी जाना जाता है। यहां के जंगल, वाटरफॉल और लैंडस्केप ऐसा है जो सीधे आपके दिल को छूता है।

हालांकि मेघाहातुबुरु में पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचा बेहद ही साधारण हैं, रिसॉर्ट्स बहुत कम हैं लेकिन गेस्टहाउस अच्छी संख्या में हैं।

आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा ” झारखंड के बारे में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां नेतरहाट के प्रसिद्ध सूर्योदय, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, देवघर का पवित्र ज्योतिर्लिंग, रांची के आसपास के झरने और प्राचीन सारंडा वन स्थित हैं।” उन्होंने कहा कि अबतक झारखंड की सुंदरता को नजरअंदाज किया जाता रहा है। हालांकि झारखंड में समझदार और पर्यटन प्रेमियों के लिए बहुत कुछ है। बस इसने इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया है।

झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड की तारीफ के लिए आनंद महिंद्र को शुक्रिया कहा है। आनंद महिंद्रा के इस तारीफ के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड में कुछ निवेश कर सकता है।

Also Read- ईरान के दुर्गम पहाड़ों से अपने पायलट को अमेरिका ने सुरक्षित वापस निकाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छाताबाद में भू-धंसान के बाद धरना पर्दशन, धरना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हफिजुल हसन (Hafizul Hasan)

छाताबाद में भू-धंसान के बाद धरना पर्दशन, धरना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हफिजुल हसन (Hafizul Hasan)

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

Leave a Comment