विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जबरदस्त सफलता का जश्न शेयर बाजार में भी देखने को मिला। शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। बीजेपी का प्रदर्शन पुडुचेरी, असम और बंगाल में बेहतरीन रहा। इसका असर शेयर बाजार पर साफतौर पर देखने को मिला। बाजार में शुरुआत से ही तेजी देखने को मिली जो आखिर तर बनी रही।

निफ्टी आधा परसेंट से ज्यादा यानी कि 121 प्वाइंट की उछाल के साथ 24 हजार के ऊपर 24120 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 350 प्वाइंट से ज्यादा की उछाल के साथ 77270 पर बंद हुआ। बीजेपी की जीत के साथ ही अदानी ग्रुप की कंपनियों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अदानी ग्रीन और अदानी पोर्ट में 5 परसेंट से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। लॉरस लैब्स, वेदांता और भेल के शेयरों में 6 से 8 परसेंट का जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
पश्चिम बंगाल में एक्सपोजर रखने वाली सरकारी कंपनियों में भी आज अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। BHEL, HFCL, RR KABEL के शेयर 7 से 13 परसेंट की तेजी के साथ साल के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी करेक्शन देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने के कीमतों में करीब 2 हजार प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। सोना 1 लाख 50 हजार प्रति 10 ग्राम के नीचे 1,49,360 पर बंद हुआ। चांदी में करीब 9 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी 2,37,500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
Also Read- झारखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत, राज्यपाल ने किया स्व-गणना का शुभारंभ





