Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद पुलिस लाइन में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक सम्पन्न

On: May 7, 2026 9:39 PM
Follow Us:
तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक सम्पन्न
---Advertisement---

धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस प्रशिक्षण में 200 से अधिक पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीक के इस महत्वपूर्ण उपकरण को संचालित करने की बारीकियां सीखी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवानों तक ने ड्रोन संचालन, सुरक्षा मानकों तथा विभिन्न परिस्थितियों में इसके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों को सिखाया गया कि किस प्रकार ड्रोन का उपयोग भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा गुप्त सूचनाएं एकत्र करने में किया जा सकता है।

add

प्रशिक्षक राजा ठाकुर ने बताया कि ड्रोन तकनीक के माध्यम से पुलिस कार्यों में तेजी और सटीकता लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।प्रशिक्षण में शामिल तोपचांची थाना में पदस्थापित एएसआई दिनेश पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार संकरे रास्तों, घने जंगलों या ऊंची इमारतों के कारण जांच कार्य में कठिनाई होती है। ऐसे में ड्रोन काफी सहायक साबित हो सकता है, विशेषकर किसी इमारत की छत पर छिपे संदिग्धों का पता लगाने में।

कुल मिलाकर, यह ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम धनबाद पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment