Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का छोटे शहरों में दिखा असर

On: May 15, 2026 8:42 PM
Follow Us:
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर लोहरदगा में भी साफ नजर आने लगा है।  लोहरदगा के विभिन्न पेट्रोल पंपों में तेल भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बढ़ी हुई कीमतों के बाद बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पहुंचकर तेल भरवाते दिखे। हालांकि जिले में ईंधन का कोई संकट नहीं है और तेल का भंडारण पूरी तरह पर्याप्त बताया जा रहा है। डिपो से लगातार तेल की सप्लाई जारी है तथा आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पिछले दो दिनों के दौरान जिले के कुछ पेट्रोल पंपों में थोड़े समय के लिए तेल खत्म होने जैसी स्थिति बनी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद सप्लाई सामान्य हो गई।

इसके बावजूद पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ बनी रही और वाहन चालक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। स्थिति को नियंत्रित रखने और सभी लोगों तक तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत दोपहिया वाहनों को 200 रुपये तक और चारपहिया वाहनों को 500 रुपये तक का ही तेल दिया जा रहा है। वहीं लोगों को जरीकैन और बोतलों में तेल नहीं दिया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति अतिरिक्त ईंधन का भंडारण न कर सके। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यह कोई स्थायी नियम नहीं है, बल्कि केवल अस्थायी व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया गया है ताकि पंप पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तेल मिल सके।

पेट्रोल पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और लगातार डिपो से सप्लाई जारी रहने के कारण किसी प्रकार की परेशानी की स्थिति नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही तेल खरीदें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Leave a Comment