Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और उसके दस्ते से जुड़े करीब 25 नक्सली कर सकते है आत्मसमर्पण

करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और उसके दस्ते से जुड़े करीब 25 नक्सली कर सकते है आत्मसमर्पण
---Advertisement---

झारखंड के सारंडा में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। इसी बीच, सूत्रों से जानकारी आ रही है कि अगले 20 घंटे के भीतर एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर के दस्ते से जुड़े करीब 25 नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें महिला और पुरुष कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के ऑपरेशन और जंगलों में बढ़ते दबाव के कारण संगठन के भीतर बिखराव की स्थिति बन गई है।  जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं ।

इसमें जानकारी निकलकर यह आ रही है कि आत्मसमर्पण करने वालों मे कई पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें 5 इनामी नक्सली भी बताए।

दूसरी और इतनी तादाद में नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर और असीम मंडल उर्फ आकाश का दस्ता अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। फिलहाल अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि मिसिर बेसरा फरार है या किसी जंगल में छुपा बैठा है। सुरक्षा एजेंसियों को फिलहाल उनके ठिकाने की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों का दावा है कि मिसिर बेसरा फिलहाल अपने दस्ते से अलग हो चुका है और संभवत सारंडा क्षेत्र छोड़ चुका है। वहीं असीम मंडल को लेकर भी लगातार इनपुट जुटाए जा रहे हैं।

इधर नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबर सामने निकल कर आई है। यह माना जा रहा है कि झारखंड में नक्सल अभियान के खिलाफ सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जाएगा। यह दिन झारखंड के लिए बेहद खाश होने वाली है।

Also Read: विधायक कल्पना सोरेन और भाजपा की विधायक पूर्णिमा दास साहू के दौरे को लेकर राजनितीक हलचल तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

Leave a Comment