Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोहिनीबेरा मौजा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप: ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

On: May 25, 2026 5:43 PM
Follow Us:
रोहिनीबेरा मौजा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप : ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

जमशेदपुर के पोटका ब्लॉक में स्थित रोहिनीबेरा मौजा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने और जाति-आधारित विवाद भड़काने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर, ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग जंगल और रैयती ज़मीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ा करके गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आगे कहा कि रोहिनीबेरा मौजा ऐतिहासिक रूप से प्राचीन काल से ही सोहदा गाड़ी क्षेत्र जिसे कपारा गाड़ी घाट के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थित मां रंकिनी का मंदिर, गांव की आस्था और संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र है।

add

 

साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा  कि कुछ बाहरी लोग गांव के भीतर तनाव और वैमनस्य का माहौल बनाने के लिए जाति-आधारित भावनाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। ज्ञापन में कई व्यक्तियों पर रैयती और जंगल, दोनों तरह की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े का आरोप भी लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि मूल निवासी न होने के बावजूद, कुछ लोग धोखाधड़ी से जंगल की ज़मीन का पट्टा हासिल करके इस क्षेत्र में रह रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है। ताकि गांव में शांति और व्यवस्था बनी रहे। इस बीच, ज्ञापन की एक प्रति पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई है। पोटका ब्लॉक के ग्रामीणों तथा स्थानिए लोगों का  कहना है की प्रशसान को इस तरह के गतिविधीयों पर रोक लगना चाहिए।

ALSO READ: लोहरा गांव के एक कलयुगी बाप ने इंसानियत को किया शर्मसार: प्रेम-प्रसंग के शक पर की बेटी की हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment