Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलामू के मनातू वन क्षेत्र में अवैध केंदू पत्ता जब्ती के दौरान वनकर्मियों से मारपीट, कई लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

On: May 31, 2026 5:26 PM
Follow Us:
पलामू के मनातू वन क्षेत्र में अवैध केंदू पत्ता जब्ती के दौरान वनकर्मियों से मारपीट, कई लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
---Advertisement---

पलामू जिले के मनातू वन प्रक्षेत्र में अवैध केंदू पत्ता कारोबार के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज एवं लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले को गंभीर मानते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने तरहसी थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 30 मई 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिलदिलीया कला जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से तोड़े गए केंदू पत्तों को गांव में सुखाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता पोला बरामद किया।

वन विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लगभग 80 हजार केंदू पत्ता पोला जब्त किया गया। इसी बीच कुछ लोग और ग्रामीण वहां एकत्र हो गए और वनकर्मियों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की तथा मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि जब्त किए गए केंदू पत्तों को भी बलपूर्वक छुड़ाकर ले जाया गया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए विभागीय वाहन को आग लगाने की धमकी दी गई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग ने कई नामजद लोगों समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वन विभाग का कहना है कि अवैध वन उपज के कारोबार पर रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करती हैं। मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment