traffic जाम से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि जमशेदपुर के राहरगोरा, बारीगोरा और गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से भारी traffic जाम से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास होने के तीन साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है जिसके कारण traffic जाम लग जाता है जिसके विरोध में ग्रामीणों ने गुस्सा में आकर राहरगोरा रेलवे क्रॉसिंग पर टायर जलाकर जोरदार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

इस आंदोलन का नेतृत्व जुगसलाई के विधायक के प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती और उत्तर-पश्चिम गादरा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि इस इलाके में लाखों की आबादी रहती है। जिनके लिए यह रेलवे लाइन शहर से जुड़ने का एकमात्र जरिया है। चुनाव से ठीक पहले ओवरब्रिज का ऑनलाइन शिलान्यास होने के बाद लोगों ने सांसद पर भरोसा किया था और तीन साल तक धैर्य बनाए रखा; लेकिन रेलवे प्रशासन की उदासीनता ने अब उनका सब्र तोड़ दिया है। जहां छोटे कस्बों में अंडरपास बनाए गए है।
वहीं इस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, मुखिया सुनीता नाग ने बताया कि क्रॉसिंग जाम और बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं के कारण लोगों की जान जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पार्टी की राजनीति का मामला नहीं है, बल्कि आम लोगों का अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्रालय को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो 8-10 पंचायतों के ग्रामीण एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे। भविष्य की योजनाओं में सड़क जाम करना और रेलवे स्टेशन का घेराव करना शामिल है, साथ ही इस लड़ाई को सड़कों से विधानसभा तक ले जाने का संकल्प भी लिया गया है।
इसे भी पढ़े- BJP के National President नितिन नबीन का झारखंड के दौरा दुसरा दिन: रामगढ़ जिले का किया दौरा




