Sunday, June 29, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 NewsRohit Sharma Retirement from Test Cricket : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट...

Rohit Sharma Retirement from Test Cricket : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

Rohit Sharma Retirement from Test Cricket : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके संन्यास से कुछ समय पहले ही ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा दिया जाएगा। टीम इंडिया नए टेस्ट कप्तान के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उनके इस ऐलान से फैंस का दिल टूट गया है। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘नमस्ते, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। रेड बॉल क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का क्षण रहा है। प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया। मैं देश के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखूंगा।’

रोहित ने 2013 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वे 2021 के दौरान प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे और 2022 में उन्हें कप्तानी भी मिली। भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में उन्होंने 40.57 की औसत से रन बनाए, लेकिन घर से बाहर उनका औसत गिरकर 31.01 हो गया।

Also Read : Mock Drill in Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के सौजन्य से नगर सेवा भवन में मॉक ड्रिल का आयोजन

रोहित का ऑस्ट्रेलिया में औसत 24.38 और दक्षिण अफ्रीका में 16.63 रहा। हालांकि, इंग्लैंड में उन्होंने 44.66 की औसत से रन बनाए। पिछले दौरे पर उन्होंने ओपनिंग करते हुए शतक भी लगाया था। रोहित के संन्यास के बाद अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments