Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांडी स्वास्थ्य केंद्र में facilities की समीझा, DC गुणवत्ता पूर्ण इलाज पर दिया जोर

कांडी स्वास्थ्य केंद्र में facilities की समीझा, DC गुणवत्ता पूर्ण इलाज पर दिया जोर
---Advertisement---

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने आज कांडी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य facilities केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं facilities का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य facilities की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविन्द प्रसाद सेठ को अस्पताल में सभी आवश्यक एवं मूलभूत facilities की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि आमजन बेहतर उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर विश्वास कर सकें।

उपायुक्त ने अस्पताल की उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की। जांच के दौरान कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक अथवा कर्मी की अनधिकृत अनुपस्थिति पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त के समक्ष चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सहियाओं एवं फील्ड वर्कर के माध्यम से कांडी प्रखंड की सभी पंचायतों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि सहियाओं एवं फील्ड वर्कर द्वारा गांव-गांव में किए जाने वाले प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिलेगी, वे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक होंगे तथा समय पर उचित चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से लोग अपरिपक्व (झोलाछाप) चिकित्सकों के पास जाने से बचेंगे, जिन्हें चिकित्सा विज्ञान का समुचित ज्ञान नहीं होता है और जिनके द्वारा किया गया उपचार कई बार गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है।

मृतक के परिजनों से मिले उपायुक्त, आर्थिक सहायता प्रदान

उपायुक्त श्री मिश्रा ने पिछले दिनों चिकित्सीय उपचार में कथित लापरवाही के कारण हुई एक मरीज की मृत्यु के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहाय द्वारा जिला प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रभारी को प्राथमिकी के आलोक में संबंधित दवा दुकान संचालक एवं चिकित्सक के विरुद्ध आवश्यक एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गिरफ्तारी की दिशा में त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया।

दवा दुकान का भी किया निरीक्षण, कार्रवाई पूरी होने तक दुकान बंद रखने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित दवा दुकान का भी निरीक्षण किया तथा दुकानदार से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दुकान बंद रखी जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार की दवा बिक्री, चिकित्सकीय परामर्श अथवा उपचार कार्य नहीं किया जाए। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े- illegal coal mine में फंसने से चार मजदूरों की मौत: मजदूरों को निकाला गया खदान से बाहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सुरेश मुर्मू ने जनजातीय समाज के गौरव और योगदान पर रखे विचार

Leave a Comment