Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गढ़वा में प्रेम विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

On: June 14, 2026 2:38 PM
Follow Us:
गढ़वा में प्रेम विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
---Advertisement---

झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी बाजार में रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को टावर पर चढ़ते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों, परिजनों तथा प्रशासन को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

add

जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ने वाला युवक खरौंधी बाजार का ही निवासी है। ये युवक एक युवती से प्रेम करता है और उसी से विवाह करने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचने के बाद वह लगातार अपनी मांग दोहराता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही खरौंधी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी युवक को समझाने-बुझाने में जुट गए। प्रशासन द्वारा लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा।

समाचार लिखे जाने तक युवक मोबाइल टावर पर ही मौजूद था और नीचे उतरने को तैयार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बार-बार प्रेम विवाह की बात दोहरा रहा था। इस घटना को लेकर बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें- चांदी की चमक हुई फीकी, इसमें निवेश का क्या ये है सही समय?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment