Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Roshan Singh ने जिम्स अस्पताल पर लगया लापरवाही का आरोप : मां रीना कौर की मौत के मामले में नहीं मिला न्याय

On: June 17, 2026 7:02 PM
Follow Us:
Roshan Singh ने जिम्स अस्पताल पर लगया लापरवाही का आरोप : मां रीना कौर की मौत के मामले में नहीं मिला न्याय
---Advertisement---

धनबाद के सिजुआ निवासी Roshan Singh ने अपनी मां रीना कौर की मौत के मामले में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। Roshan Singh का कहना है कि उनकी मां की मौत इलाज के दौरान हुई थी और उन्होंने जिम्स अस्पताल पर इलाज में लापरवाही तथा गलत उपचार का आरोप लगाया है। आज उन्हें मामले की जांच और संबंधित दस्तावेजों के संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए Roshan Singh ने कहा कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

add

रोशन सिंह ने बताया कि उन्होंने जिम्स अस्पताल के खिलाफ सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। उपायुक्त ने जांच का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे ।

रोशन सिंह का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा 40 हजार रुपये नकद लिए गए थे। उनका कहना है कि यह राशि एक बंद कमरे में ली गई, जहां न तो सीसीटीवी कैमरा था और न ही किसी प्रकार की रसीद दी गई। अब प्रशासन उनसे इस लेन-देन का प्रमाण मांग रहा है, जबकि ऐसे मामलों में सबूत जुटाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर उन्हें लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

रोशन सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, सिविल सर्जन और पुलिस प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़े – पटना का नाम बदलकरअब रखा जाएगा Pataliputra: बिहर के सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी कि घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment