Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

On: June 21, 2026 1:21 PM
Follow Us:
अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय योग  (International Yoga) दिवस पर देवघर इनडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग  (International Yoga) दिवस 2026 के अवसर पर  स्थानीय इनडोर स्टेडियम के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, महापौर रवि राउत, अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर International Yoga दिवस पर योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्व को बताया।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हर व्यक्ति की आवश्यकता बन गया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि योग हर आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य, ऊर्जा और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है। विशेष रूप से बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में भी सक्रिय, स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए योग अपनाने की प्रेरणा दी गई।

यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हुई है, इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिससे गरीब परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से राहत मिलती है।

ALSO READ – राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

Leave a Comment