Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में सुरक्षा कड़े इंतजाम : रांची में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क

On: June 21, 2026 4:07 PM
Follow Us:
NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में सुरक्षा कड़े इंतजाम : रांची में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क
---Advertisement---

री NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रांची में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। NEET-UG परीक्षा  को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा अपनी टीम के साथ विभिन्न NEET-UG परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। रांची में NEET-UG कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मारवाड़ी कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

add

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी को रोका जा सके। उन्होंने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से सोशल मीडिया तथा इंटरनेट पर फैलने वाली फर्जी खबरों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डों और होटलों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

वहीं, देश में पहली बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए युद्ध स्तर पर सुरक्षा और प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। भारतीय वायु सेना के विमानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच चार दिनों में 200 से अधिक उड़ानें भरकर नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को 18 क्षेत्रीय केंद्रों तक पहुंचाया है। एनटी एने भी अभ्यर्थियों और अभिभावकों का विश्वास बढ़ाने के लिए विशेष अपील जारी की है।

बता दें कि  री NEET-UG परीक्षा से पहले नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र आबू धाबी आवंटित किए जाने के मामले को लेकर धनबाद में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। और इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। धनबाद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शकील अहमद खान ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। शकील अहमद ने कहा कि एक छात्र को विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में विफल रही है और शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के युवा इस प्रकार की घटनाओं को देख रहे हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 में युवा मतदाता केंद्र की सरकार को बदलने का काम करेंगे।

READ ALSO – अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

RPF ने दो नाबालिग बच्चों को किया (rescues) रेस्क्यू : प्रेम - प्रसंग में लड़की को ले जा रहा था लड़का

RPF ने दो नाबालिग बच्चों को किया (rescues) रेस्क्यू : प्रेम – प्रसंग में लड़की को ले जा रहा था लड़का

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) के लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

Leave a Comment