जदयू के जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सह दामोदर बचाव आंदोलन के संयोजक सरयू राय एवं भाजपा जरमुंडी विद्यायक देवेंद्र कुमार को बोकारो थर्मल पहुंचे। जहां डीभीसी के परियोजना प्रधान द्वारा गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया,यहां दोनों विधायकों ने डीवीसी एस पौंड (STP) का निरीक्षण किए इसके अलावे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का भी निरीक्षण किए। इसके बाद डिभीसी बोकारो थर्मल निदेशक भवन में प्रेस वार्ता किए। विधायक श्री राय ने एस पौंड निरीक्षण के दौरान STP पौंड में भरे छाई को देखा एवं बरसात से पूर्व एस पौंड में क्षमता से अधिक भरे छाई को कम करने को कहा।

विधायक श्री राय ने डीवीसी प्रबन्धन की कार्य की सराहना करते हुए कहे कि अन्य प्लांट के जगह बोकारो थर्मल की एस पौंड एवं एसटीपी बेहतर है। यहां पर्यावरण एवं जल प्रदूषित नहीं के बराबर हो रही है। साथ ही कहे कि डीवीसी जिस प्रकार बोकारो थर्मल में एसटीपी का निर्माण करवा रही है अब कॉलोनियों के नालियों का गंदा पानी भी नदियों में नहीं जाएगी। बोकारो स्टील प्लांट एवं धनबाद के बारे में कहा कि यहां प्रदूषण व्यापक पैमाने पर है। जिसपर अविलंब रोक लगाया जाना चाहिए। साथ ही जड़मुंदी के भाजपा विधायक देवन्द्र कुंवर ने पिछले दिनों हुए राज्य सभा चुनाव पर मिडिया के समक्ष अपने विचारों को ब्यक्त किये lऔर कहा कि हमारे देश में जीतने भी पावर प्लांट उनके सामने सबसे बड़ी समस्या है एस डिस्पोजल कि ही है। धीरे -धीरे कोशिश करेंगें तो प्लांट मिल जाएगा जो की एस का खपत करेगें ।
उन्होनें आगे कहा कि जो भी हमारे घरों , मुहल्लों से गंदे पानी और मल – मुत्र बहते है, उसे प्रदुषण बढ़ता है। STP प्लांट लगाना बड़ी बात नहीं होती उसे चलाना बड़ी बात होती है। STP से हमारे जल स्रोत एकदम स्वस्छ रहेंगे। बोकारो STP तो एकदम बंद पड़े है वहा पर लापरवाही हो रही है, धनबाद में चार STP प्लांट बना हुआ है और वही चास में शुरूआत भी नहीं हो पाई है इसकी, उन्होनें जोर देते हुए कहा कि STP प्लांट जिसके अधिकार क्षेत्र में है वो अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर पा रहे है।
इसे भी पढ़े- JSCA Stadium में मैच के दौरान मचा अफरा- तफरी: सुरक्षा इंतजामों से परेशान दर्शकों का फूटा गुस्सा





