प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार (government) के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से धनबाद में मोदी सरकार (government)के इस अविस्मरणीय कार्यकाल को भाजपा की ओर से प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत सरकार (government) की 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।धनबाद महानगर भाजपा की ओर से कोयला नगर टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की।

कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो समेत कई भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए योजनाओं और देश में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है।
रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश के आगे बढ़ने की बात कही। धनबाद में आयोजित इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं में भी उत्साह भरा।
इसे् भी पढ़े- झारखंड में SIR 2026 का लहर तेज : समाहरणालय में SIR को लेकर DC आदित्य रंजन ने किया बैठक





