चतरा जिला के विक्की को अंडर 17 में 11वीं इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Championship) -2026 के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है।अलग-अलग चैंपियनशिप (Championship) के लिए ज़िले से 11 प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम में किया गया है। जिससे चतरा जिला गौरवान्वित हुआ है।यह जानकारी स्पोट्र्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (रऊढा) द्वारा जारी पत्र में है। ये खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए खेलेंगे।फेडरेशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, चैंपियनशिप (Championship) का आयोजन 29 से 31 जुलाई 2026 तक रंगशाला स्टेडियम, पोखरा (नेपाल) में किया जाएगा। चतरा जिले के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन की सूचना झारखंड इकाई को भेजते हुए उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। फेडरेशन के कार्यकारी सचिव डॉ. मोहित कुमार के अनुसार खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल संगठनों में खुशी का माहौल है। इस मामले में समाजसेवी प्रेमलता चंद्रा ने चयनित खेलाडी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। फुटबॉल के क्षेत्र में मिल रही इन ऐतिहासिक सफलताओं से पूरे चतरा के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के परिवारों में भारी उत्साह है। 11 फुटबॉल खिलाड़ी: चतरा और इसके अंतर्गत आने वाले प्रखंडों (जैसे सिमरिया, टण्डवा) के इन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की झारखंड राज्य फुटबॉल टीमों (अंडर-17 और अंडर-19) में चुना गया था। टंडवा के विक्की कुमार का चयन अंडर-17 इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
चतरा जिले के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन की सूचना झारखंड इकाई को भेजते हुए उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। फेडरेशन के कार्यकारी सचिव डॉ. मोहित कुमार के अनुसार खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल संगठनों में खुशी का माहौल है। इस मामले में समाजसेवी प्रेमलता चंद्रा ने चयनित खेलाडी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। फुटबॉल के क्षेत्र में मिल रही इन ऐतिहासिक सफलताओं से पूरे चतरा के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के परिवारों में भारी उत्साह है।
इसे भी पढ़े- झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) बढ़ा रही है अपनी शक्तियां, मुख्यमंत्री के मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ





