Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फायरिंग (Firing) मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी , रिमांड पर आरोपी मुबारक अंसारी

On: June 26, 2026 2:45 PM
Follow Us:
फायरिंग (Firing) मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी , रिमांड पर आरोपी मुबारक अंसारी
---Advertisement---

जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग (Firing) मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, जिंदा कारतूस और फायर (Firing) किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अब इस Firing के मामले में  अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बीते 1 जून 2026 को आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के समीप हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इस मामले में मुबारक अंसारी, मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब और तनवीर उर्फ समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने 13 जून को आरोपी तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी ने 22 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद 25 जून को उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा बरामद कराया। पुलिस के अनुसार मुबारक अंसारी के खिलाफ पूर्व से भी कपाली ओपी थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार ने किया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ ALSO – ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना ठप! , करोड़ो रूपये खर्च के बाद भी पानी (water) की टंकी खाली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment