Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

On: June 26, 2026 6:29 PM
Follow Us:
अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन
---Advertisement---

एक ही अस्पताल (Hospital) , एक जैसे दो नाम, और फिर भी परिजनों के Hospital पर ऐसा आरोप जिसने हर किसी को चौंका दिया। क्या इलाज के दौरान एक छोटी – सी चूक ने छीन ली एक मरीज की जान? परिजनों का दावा है कि जिस दवा है की मरिजों को Hospital में भर्ती कराने के बाद दवा गलत मरीज को दे दी गई, और कुछ ही देर में मौत हो गई। और अब इस घटना ने धीरे- धीरे तुल पकड़ लिया, और अस्पताल के बाहर पर परिजन हंगामा कर ,परिजन इंसाफ की मांग पर अड़े हुए है ।

add

धनबाद के सिटी सेंटर स्थित जलान अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद बवाल मच गया। नाम एक जैसा नाम लेकिन अस्पताल की एक कथित चूक ने एक ज़िंदगी छीन ली। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही इतनी बड़ी थी कि मिथिलेश प्रसाद की दवा, मिथिलेश पासवान को दे दी गई। दावा है कि गलत दवा देने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। परिजनों के द्वारा हंगामा करने के बाद सूचना धनबाद पुलिस को दी गई दलबल के साथ पुलिस भी पहुंची तो पुलिस को देख अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आया और अपने बच बचाव में अपना पक्ष भी रखा उन्होंने कहा कि मरीज की तबियत बिगड़ने की बात परिजनों को पहले ही बता दिया गया था। डॉक्टरों अपनी तरफ से प्रयास किया लेकिन किसी भी परिस्थिति में जान नहीं बच पाया। क्या एक जैसी नाम की वजह से यह चूक हुई है,या फिर इलाज में हुई घोर लापरवाही?आखिर किसकी गलती से इस मरीज की जान गई है। इन सवालों का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा।

इसे भी पढ़े – JAC की नई अधिसूचना में संशोधन, अब प्रमाण-पत्र (Certificate) सुधार की प्रक्रिया होगी आसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment