Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

On: June 28, 2026 3:53 PM
Follow Us:
राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता
---Advertisement---

राम मंदिर(Ram Mandir) में हुई चोरी पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि योगी जी के राज्य में  कोई अपराध छुप नहीं सकता, राम मंदिर (Ram Mandir) में  जो चोरी करने आया था उसको जेल में भेज दिया गया है, इस राम मंदिर (Ram Mandir)  में हुई चोरी की घटना के बारे में  लेकर इन्होनें ने प्रेस कांन्फेंस किया जिसके दौरान  इन्होनें पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए  कहा कि आपको मेरे बातों पर यकिन नहीं हो रहा है तो आप लोग खुद पता कर लिजिए।

add

आगे कहा कि झारखंड में कौन सा कुनून है कौन नियम की  आप सिमेंट के बारी में बालू बिचवा रहे है। ट्रेक्टर से जो बालू लाता है उस पर मुकदमा की जाती है लेकिन वही हाईवा से  जब बालू पार होता है तो कोई जांच नहीं  होती है, और नाही कोई पुलिस पकड़ती है। उन्होनें राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर किस के सरक्षंण में अवैध बालू का करोबार चल रहा है , उन्होनें कहा कि जो सता में है  वो खुद ही अवैध खनन चला रहा है।आखिर जनता क्या करें?  किस पर भरोसा करेगी , एक मंत्री को जगह पर जाकर के अवैध खुदाई का छापेमारी करना चल रहा है ।

आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पलामू जैसी जगह पर, एक मंत्री को अवैध खनन के खिलाफ खुद छापेमारी करनी पड़ रही है क्योंकि अधिकारी मंत्री के निर्देशों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सवाल उठाते हुए साहू ने पूछा, “अगर कार्रवाई के लिए मंत्री को खुद आगे आना पड़ रहा है, तो असल में झारखंड में सरकार कौन चला रहा है?”
साहू ने कहा कि सरकार रेत के बारे में कोई स्पष्ट नीति बनाने में नाकाम रही है, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है। लोग घर बनाने या अपनी ज़रूरतों के लिए रेत नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, हाईवे के ज़रिए दूसरे राज्यों में रेत भेजी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग रेत के अवैध कारोबार से मुनाफा कमा रहे हैं।

आदित्य साहू ने बताया कि BJP जनहित के मुद्दों पर लगातार आंदोलन कर रही है और पार्टी ने ‘चतरा बंद’ का आह्वान करने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया। इस मौके पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर, प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा, प्रदेश सचिव मनोज सिंह और ज़िला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे।

READ ALSO- साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment