Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरकारी स्कूल (government school) में गड़बड़ी का मामला सामने आया,छात्रों को भरपेट भोजन में हो रही है कटौती

On: June 29, 2026 12:43 PM
Follow Us:
सरकारी स्कूल (government school) में गड़बड़ी का मामला सामने आया,छात्रों को भरपेट भोजन में हो रही है कटौती
---Advertisement---

बोकारो में एक ऐसी सरकारी स्कूल (government school) है ,जहां एमडीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यह government school बोकारो के करहरिया पंचायत में अवस्थित है। जहां  सरकारी स्कूल (government school) उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरीडीह में यह गड़बड़ी देखी गई है।एमडीएम मामले में प्रधानाध्यापिका एवं रसोइया के बातों में विरोधाभास है। मालूम हो कि छात्रों के उपस्थिति पर एमडीएम का भोजन मीनू के अनुसार देने का प्रावधान है लेकिन यहां मीनू तो दूर बल्कि छात्रों को भरपेट भोजन में भी कटौती की बात सामने आई है, रसोइया कहती हैं 7.5 किलो चावल और एक किलो दाल उन्हें दिया गया है।इसकी पुष्टि मैं नहीं करता बल्कि सुनिए रसोइया क्या कहती हैं।

बात यहीं नहीं थमती यदि रसोइया एवं प्रधानाध्यापिका दोनों के बातों पर ध्यान दें तो दोनों की बात एक दूसरे को झुठला रही हैं, बयान की मुताबिक साबित हो रहा है कि स्कूल में झूठ की पढ़ाई होती हैं, रसोइया कहती हैं 7.5 किलो चावल, 1किलो दाल बनाई है,प्रधानाध्यापिका कहती हैं 9 किलो चावल और 1 किलो 800 ग्राम दाल दिया गया है। दोनों की बात करें तो इनमें से एक व्यक्ति झूठ बोल रहा है।

जरा सोचिए एमडीएम सरकार का अहम योजना है, इस योजना में सभी अलग अलग दिनों के अलग अलग मीनू हैं, स्कूल में अंडा और फल तक देना है लेकिन प्रबंधन बच्चों के निवाला को भी हजम करते हैं। स्कूली बच्चों के थालियों से हरे सब्जियां भी गायब है केवल आलू, चना, चोखा ही बच्चों को नसीब नहीं होता। सुनिए क्या कहता है, अब बात करते हैं पढ़ाई की, जहां छात्रों के बुलावे पर टीचर क्लास में पढ़ाने आते हैं,विज्ञान,और गणित के शिक्षक । वैसे स्कूल के टीचर एक जगह बैठकर अड्डेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

जब हमारा बोकारो प्रतिनिधि जब डीडीसी से पूछा तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में आया है, जांच कमिटी गठित की जा रही है, कार्रवाई होगी। चूंकि मामला गंभीर है।उन्होंने स्कूल के हर गतिविधियों की जांच कराने की बात कही है।

इसे भी पढ़े- गर्भवती मादा हाथी (Pregnant female elephant) का शहर में आंतक, छोटे-छोटे समूहों में बंटा हुआ है झुंड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment