Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में चल रही SIR process शुरू, बोकारो में राहुल बल ने उठाए लोकतंत्र (Democracy) से जुड़े अहम मुद्दे

झारखंड में चल रही SIR process शुरू, बोकारो में राहुल बल ने उठाए लोकतंत्र (Democracy) से जुड़े अहम मुद्दे
---Advertisement---

झारखंड में चल रही विशेष गहन (SIR process) को लेकर कांग्रेस ने अपनी समीक्षा शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और SIR process स्टेट ऑब्जर्वर राहुल बल बोकारो पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में उन्होंने पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR process)  को लेकर कई अहम सवाल उठाए। बोकारो परिसदन में आयोजित कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल बल ने कहा कि SIR लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसका होना जरूरी है। हालांकि उन्होंने प्रक्रिया को लेकर तीन प्रमुख आपत्तियां भी रखीं।

उन्होंने कहा कि पहली समस्या यह है कि बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है। उनके सहयोग के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था होनी चाहिए। उनका दावा है कि देशभर में अब तक 70 से अधिक बीएलओ और निर्वाचन कर्मी आत्महत्या कर चुके हैं, इसलिए चुनाव आयोग को पहले अपने सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए। दूसरी आपत्ति समय-सीमा को लेकर जताते हुए उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के लिए निर्धारित समय बढ़ाया जाना चाहिए।

तीसरी बात दस्तावेजों को लेकर कही। उन्होंने मांग की कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड और 10 वर्ष से पुराने राशन कार्ड को भी वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए। साथ ही नियमों को सरल बनाया जाए ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि SIR प्रक्रिया सिर्फ़ योग्य भारतीय नागरिकों के लिए है; गैर-भारतीयों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहिए। जो योग्य भारतीय नागरिक गणना फ़ॉर्म जमा करेंगे, उनके नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ़्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। गणना फ़ॉर्म भरते समय मतदाताओं को कोई दस्तावेज़ जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़े – डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट (Disability certificate) लेकर दिव्यांग युवती को मिली बड़ी राहत, योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना, संताल विद्रोह और बाढ़ के चमत्कार से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Comment