Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा खाली ट्रैक्टर (tractor), होते-होते टला बड़ा हादसा

अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा खाली ट्रैक्टर (tractor), होते-होते टला बड़ा हादसा
---Advertisement---

आसनबनी बाजार में सुबह-सुबह खाली ट्रैक्टर (tractor) अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया गनीमत रही दुकानदार से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर (tractor) रुक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रानेश्वर प्रखंड में रफ्तार कहर देखने को मिला ताजा मामला आज सुबह का है जब लोगों का आवागमन शुरू हुआ ही था। ठीक उसी समय रघुनाथपुर बरमसिया होते हुए बालू घाट जा रहे ट्रैक्टर (tractor) अनियंत्रित होकर एक कपड़े के दुकान में जा घुसा जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मामला यह है कि रानेश्वर प्रखंड में इन दिनों बालू माफिया सक्रिय रूप से उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। रात के अंधेरे से सुबह के उजाले तक ट्रैक्टर (tractor)  के पहिए का आवाज रानेश्वर के लोगों के कानों में गूंजता रहता है।

इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे आसनबनी संतोषी कपड़ा दुकान में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जा घुसा ।संयोग रहा दुकानदार से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर जाकर रुक गई दुकानदार इस हादसे में बच गए। स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी पर सवाल करते देखे गए। जब एनजीटी की रोक है इसके बावजूद भी किस प्रकार ट्रैक्टर का परिचालन रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक कैसे चल रहा है। जिस हादसे के ट्रैक्टर चालक को पकड़ा गया वह बिना ड्राइवरी लाइसेंस के ट्रैक्टर चला रहे थे इसकी रोकथाम के लिए पुलिस क्या कर रही है।

जिला मुख्यालय में जिले के डीसी भले ही अधिकारियों के साथ बैठक करती है निर्देश भी मिलता है लेकिन जिला मुख्यालय से अंचल कार्यालय तक पहुंचते -पहुंचते आदेश का दम टूट जाते हैं। जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी ड्राइवरी लाइसेंस से लेकर मोटर रूल पालन करने तक दिन-रात एक किए हुए हैं। ठीक उसके विपरीत रानेश्वर में नियम तोड़ने पर उतावला है और स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे यह पूरा खेल चल रहा है। क्या स्थानीय पुलिस घटना में शामिल ट्रैक्टर को जप्त कर मोटर रूल एक्ट के तहत मामला दर्ज करती है या फिर यह हादसा का हिस्सा बनकर मामला दफन हो जाएगा।

READ ALSO – मीठी शहद (honey)से शानदार कामयाबी , देश के कोने – कोने पहुंच रहा है झारखंडी शहद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment