आज भाकपा माले CPI(ML) कि ओर से राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के रूप मे मनाया गया।इसी के तहत भाकपा माले CPI(ML) धनबाद जिले के हर प्रखंडो मे एंव धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर प्रतिवाद मार्च करते हुए एक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया।इस प्रतिवाद सभा कि अध्यक्षता CPI(ML) जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने किया एंव संचालन नगर सचिव काॅ.विजय कुमार पासवान ने किया।प्रतिवाद सभा कि मुख्य मांगे , भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और गुंडा प्रिंस खान के संबंधो कि जांच हो। ढुल्लू महतो के अवैध कमाई और अपराधो के जांच के लिए कमिटि गठित करो, माफिया राज वापसी की भाजपायी साजिश को चकनाचूर करो। भाजपा के गुंडाराज को धूल चटाओ, भाकपा माले के इस प्रर्दशन के से झारखंड में राजनितिक महौल को झकझोर कर रख दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य काॅ.हलधर महतो ने कहा कि आज पूरे देश मे भाजपा के विरुद्ध आम जनता आग उगल रही है।इसी कडी मे धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो कि अपनी संसदीय जमीन खिसकता हुआ नजर आ रही है और सांसद अपना संसदीय विकल्प के रूप मे अरूप चटर्जी को देख रहे है।उन्होने कहा कि धनबाद मे भाकपा माले के विधायक कि बढती लोकप्रियता और संघर्ष से घबराकर उनके खिलाफ अनर्गल व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है और सांसद के मर्यादा को नीचे गिरा रहे है ये उनके बौखलाहट का नतीजा है।
प्रतिवाद सभा कि अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने कहा कि ये सच्चाई है धनबाद संसदीय क्षेत्र लाल झंडा का गढ रहा है और माफिया के विरुद्ध लडकर सहादत का इतिहास लाल झंडा का है।इसलिए इस बार धनबाद कि जनता ये तय कर चुकी है कि आनेवाले दिन धनबाद के सांसद काॅमरेड अरूप चटर्जी होंगें।क्योकि आज कि परिस्थितियो मे ऐसे संघर्षशील नेताओ कि मांग है।
इसे भी पढ़े – अज्ञात वाहन (unidentified vehicle) की चपेट में आने से युवक की मौत , परिजन का रो – रो कर बुरा हाल





