Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भू-धसान और गैस रिसाव (gas leak) के बाद सड़क को दोबारा चालू कराने की मांग, DC ने कहा कि भू-धसान की समस्या दशकों पुरानी है।

भू-धसान और गैस रिसाव (gas leak) के बाद सड़क को दोबारा चालू कराने की मांग, DC ने कहा कि भू-धसान की समस्या दशकों पुरानी है।
---Advertisement---

धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह के पास हुए भू-धसान और गैस रिसाव (gas leak)  के बाद बंद सड़क को दोबारा चालू करने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, बीसीसीएल के अधिकारी और तकनीकी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि भू-धसान और गैस रिसाव (gas leak) की समस्या दशकों पुरानी है। संबंधित क्षेत्र पहले से ही बीसीसीएल द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है और यहां पूर्व में भी कई बार भू-धसान और गैस रिसाव (gas leak)की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में बिना वैज्ञानिक जांच के सड़क खोलना जोखिम भरा होगा।

उन्होंने बताया कि तकनीकी एजेंसी पूरे प्रभावित क्षेत्र में बोरिंग कर विस्तृत जांच करेगी। यदि जांच में कोई बड़ा खतरा नहीं पाया गया, तभी मुख्य मार्ग को यातायात के लिए खोला जाएगा। उपायुक्त ने एजेंसी को 10 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि यदि सड़क खोलने के बाद कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी तय करना कठिन होगा, इसलिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी फोर लेन रिंग रोड योजना को लेकर उपायुक्त ने बताया कि शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण की योजना पर सर्वे कार्य चल रहा है।

इस परियोजना के पूरा होने से यातायात का दबाव कम होगा और शहर के आसपास नए विकास क्षेत्रों का विस्तार होगा।  वहीं कतरास के छाताटांड़ क्षेत्र में भू-धसान की घटना पर उपायुक्त ने कहा कि इससे पहले टंडवाड़ी बस्ती में भी ऐसी घटना हो चुकी है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए उन्हें बेलगढ़िया या करमाटांड़ में मूलभूत सुविधाओं और रोजगार के अवसरों के साथ बसाने की योजना पर प्रशासन काम कर रहा है।

इसे  भी पढ़े – जमीनी विवाद में दिनदहाड़े पीटकर निर्मम हत्या (Brutal murder), सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment