Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मटकुरिया गोलीकांड (Matkuria firing) मामले में15 साल बाद आया फैसला,अपराधियों को 3 साल की सजा

मटकुरिया गोलीकांड (Matkuria firing) मामले में15 साल बाद आया फैसला,अपराधियों को 3 साल की सजा
---Advertisement---

धनबाद के बहुचर्चित मटकुरिया गोलीकांड(Matkuria firing)  मामले में 15 साल बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने पूर्व मंत्री मन्नान मलिक समेत 30 आरोपियों को दंगा, सरकारी कार्य में बाधा और आगजनीऔर मटकुरिया गोलीकांड (Matkuria firing) मामलों में दोषी ठहराते हुए अधिकतम तीन वर्ष की सजा सुनाई है। हालांकि हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं से सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों कोमटकुरिया गोलीकांड (Matkuria firing) मामले में  जमानत भी मिल गई है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने शुक्रवार को इस बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 353 और 435 के तहत सभी 30 आरोपियों को दोषी करार देते हुए अधिकतम तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। वहीं धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) के आरोपों से सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

यह मामला 27 अप्रैल 2011 का है, जब मटकुरिया में बीसीसीएल के क्वार्टरों को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। हालात बेकाबू होने पर पुलिस फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक चर्चा बटोरी थी। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद आखिरकार अदालत ने अपना फैसला सुना दिया।

करीब डेढ़ दशक तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले में अदालत ने गंभीर आपराधिक धाराओं से सभी आरोपियों को राहत दी, जबकि दंगा, सरकारी कार्य में बाधा और आगजनी के आरोपों में दोषी ठहराकर सजा सुनाई। सजा के तुरंत बाद सभी दोषियों को जमानत भी मिल गई। इसके साथ ही धनबाद के सबसे चर्चित मामलों में से एक का एक महत्वपूर्ण न्यायिक अध्याय समाप्त हो गया।

READ ALSO – SIR प्रक्रिया में धांधली (Irregularities) ,BLO महिलाए SIR फॉर्म भरने के नाम पर लोगों से ले रही है पैसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment