Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जून (June) महीने में हुए अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन,मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज

On: July 11, 2026 6:34 PM
Follow Us:
जून (June) महीने में हुए अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन,मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज
---Advertisement---

धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून (June) महीने के अपराध और पुलिस  की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन शुक्रवार को किया गया। धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी ने बताया किजून (June) महीने में  पुलिस ने लंबित मामलों के निपटारे, वारंटों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि जिले में अपराध के जून (June) महीने में  करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सांसद ढुल्लू महतो को दी गई कथित धमकी के मामले में भी जांच अंतिम चरण में होने की बात कही।

add

एसएसपी ने बताया कि जून माह में जिले में कुल 409 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए, जबकि इसी अवधि में 460 मामलों का निस्पादन किया गया। इसके परिणामस्वरूप धनबाद पुलिस के लंबित मामलों की संख्या घटकर 1794 रह गई है, जो पहली बार 1800 से नीचे पहुंची है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां चार हजार से अधिक मामलों की जांच लंबित थी, वहीं लगातार प्रयासों के कारण अब इसमें बड़ी कमी आई है।

बैठक में वारंट और कुर्की-जब्ती की समीक्षा भी की गई। एसएसपी ने बताया कि इस माह 150 से अधिक वारंटों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा दागी अपराधियों के सत्यापन का कार्य भी शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। सभी थाना प्रभारियों और सर्किल इंस्पेक्टरों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर उन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी, जिनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद भी वे फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई का असर जिले की अपराध रिपोर्टिंग पर भी पड़ा है। पहले जहां हर माह करीब 600 मामले दर्ज होते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 400 रह गई है, जो अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

वहीं, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सांसद ढुल्लू महतो को कथित धमकी दिए जाने के मामले पर एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच अंतिम चरण में है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।

READ ALSO – 5 सालों की भांति इस साल भी रथ यात्रा महोत्सव, धनबाद इस्कॉन (ISKCON) में रथ यात्रा का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment