Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक बार फिर विवादों में घिरे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो,जमीन कब्जाने (land grabbing) और प्रताड़ित करने का आरोप

एक बार फिर विवादों में घिरे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो,जमीन कब्जाने (land grabbing) और प्रताड़ित करने का आरोप
---Advertisement---

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। जमीन कब्जाने (land grabbing) और प्रताड़ित करने का आरोप  लग  रहा है। बता दें कि निरसा विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच अब भुली ओपी क्षेत्र के रवानी परिवार ने सांसद पर बिनोद बिहारी चौक के समीप स्थित 96 डिसमिल रैयती जमीन पर जबरन कब्जा (land grabbing) करने का गंभीर आरोप लगाया है। गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में परिवार ने सांसद ढुल्लू महतो के साथ-साथ भोला साव और सुभाष यादव पर भी जमीन कब्जाने (land grabbing) और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

प्रेसवार्ता में लक्ष्मण रवानी ने कहा कि पिछले तीन महीने से उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले बिना किसी सूचना के उनकी जमीन पर 19 खंभों के लिए गड्ढे खोद दिए गए, जिन्हें बाद में उन्होंने जेसीबी से भरवा दिया। उन्होंने बताया कि जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज नहीं थे, जिन्हें हाल ही में ऑनलाइन कराया गया। इसके बाद जब परिवार ने जमीन की घेराबंदी का कार्य शुरू किया तो शाम के समय प्रशासन के शह पर सांसद के लोगों मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।

लक्ष्मण रवानी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद ढुल्लू महतो ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर एक करोड़ रुपये देने और जमीन छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा यही जमीन है और वे किसी भी कीमत पर इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रेसवार्ता में मौजूद अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि विनोद रवानी ने भी परिवार के आरोपों का समर्थन करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और रैयतों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।

इसे भी पढ़े – रंगदारी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रिंस खान गिरोह (Prince Khan gang) के दो आरेपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने चक्रधरपुर शहर का किया भ्रमण, पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment