Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजधानी रांची में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज'(Students Resonance), बढ़ते पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की आवाज बुलंद

On: July 12, 2026 12:10 PM
Follow Us:
राजधानी रांची में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज'(Students Resonance), बढ़ते पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की आवाज बुलंद
---Advertisement---

राजधानी रांची में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ (Students’ Resonance) अभियान के तहत स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन किया गया। मोराबादी स्थित बापू वाटिका से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस छात्रों की गूंज’ (Students’ Resonance) अभियान के तहत  यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘छात्रों की गूंज’ (Students’ Resonance) अभियान के मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का यह अभियान देश में बढ़ते पेपर लीक मामलों के खिलाफ युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी और पेपर लीक माफिया के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

वहीं, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पेपर लीक केवल एक समस्या नहीं, बल्कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था की कमजोरी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है और कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सरकार और संसद तक पहुंचाना तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूती से उठाना है।

इधर, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं निष्पक्ष ढंग से आयोजित नहीं हो रही हैं। कांग्रेस युवाओं को समान अवसर दिलाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए उनके साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़े – एक बार फिर विवादों में घिरे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो,जमीन कब्जाने (land grabbing) और प्रताड़ित करने का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने 'Tribal Unity Grand Rally' पर उठाएं सवाल, कहा - इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है।

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने ‘आदिवासी एकता महाजुटान’पर उठाएं सवाल, कहा – इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

Leave a Comment