Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर के चापड़ (Chapad) हत्याकांड में आक्रोश का माहौल,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे परिजन के घर

On: July 13, 2026 1:32 PM
Follow Us:
जमशेदपुर के चापड़ (Chapad) हत्याकांड में आक्रोश का माहौल,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे परिजन के घर
---Advertisement---

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आदित्यपुर हरिओम नगर निवासी चापड़ (Chapad) हत्याकांड यानी हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस बीच चापड़ (Chapad) हत्याकांड  को लेकर रविवार को हिमांशु सिंह के 13वीं के मौके पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके आवास पहुंचे। डॉ. शेखावत ने चापड़ (Chapad) हत्याकांड के मृतक हिमांशु के शोकाकुल पिता और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया।

​पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. राज शेखावत ने झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार पुलिस पेट्रोलिंग की मौजूदगी में हिमांशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उससे यह साफ जाहिर होता है कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। करणी सेना प्रमुख ने हिमांशु के पिता से बात करते हुए कहा कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद तमाम लापरवाह पुलिसकर्मियों पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने अपराधियों के लिए सख्त लहजा अपनाते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपियों का कोर्ट ट्रायल करने के बजाय उनका सीधे एनकाउंटर किया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो। डॉ. शेखावत ने पीड़ित परिवार को सलाह दी कि उन्हें इस पूरे मामले की एसआईटी गठित करवा कर l जांच की मांग करनी चाहिए। हालांकि, हिमांशु के पिता ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल अब तक की पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट हैं। मगर नीरज सिंह के बेटे और पुलिस वाले खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शेखावत ने जोर देकर कहा कि मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाए, जिसमें रिटायर्ड जज भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में किसी और मासूम के साथ ऐसी खौफनाक घटना दोबारा न हो।

इस दौरान हरिओम नगर स्थित आवास पर करनी सेना के महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता संगीता सिंह,करणी सेना के दर्जनों पदाधिकारियों, सदस्यों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को दोहराया।

इसे भी पढ़े- कौशल विकास केंद्र में (food poisoning) के कारण बच्चे -बच्चियों तबियित खराब, कौशल विकास योजना केंद्र लिया गया जायजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने 'Tribal Unity Grand Rally' पर उठाएं सवाल, कहा - इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है।

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने ‘आदिवासी एकता महाजुटान’पर उठाएं सवाल, कहा – इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

Leave a Comment