Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मिथिलेश कुमार (Mithilesh Kumar) का गढ़वा विधायक पर तिखा हमला, कहा- गलत मैं उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा

On: July 13, 2026 4:47 PM
Follow Us:
मिथिलेश कुमार (Mithilesh Kumar) का गढ़वा विधायक पर तिखा हमला, कहा- गलत मैं उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा
---Advertisement---
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर (Mithilesh Kumar) ने कहा है कि गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी सिर्फ लोगों की भावना से खिलवाड़ करते हैं। यह व्यक्ति महाशातिर है। सिर्फ जातिय एवं धार्मिक उन्माद फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकता हैं। उनकी मानसिकता एवं राजनीति दोनों घटिया है। विधायक दो व्यक्तियों की लड़ाई को धार्मिक एवं जातिय रंग दे रहे हैं यह बहुत ही घटिया मानसिकता है। Mithilesh Kumar ने कहा कि यदि कोई मेरा अपना खून, अपना सगा भी गलत करेगा तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। Mithilesh Kumar ने रविवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही।
श्री ठाकुर ने कहा कि जिस झगड़ा को विधायक धार्मिक रंग दे रहे हैं मैने उसकी पूरी जानकारी ली। यह सिर्फ दो नवयुवकों का झगड़ा था। यह कोई धार्मिक या जातिय झगड़ा नहीं था। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछा। दोनों ने बताया कि पूर्वजों से ही दोनों के बीच आपसी घरेलू संबंध काफी बेहतर है। यह आपसी लड़ाई है समाज की लड़ाई नहीं है। श्री ठाकुर ने कहा कि लोगों को यह पूछना चाहिए कि सत्येंद्र तिवारी नामक एक व्यक्ति की हत्या हुई उसका फाइल कहां गया। सहिजना में दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ, करकोमा में झगड़ा हुआ इन सब पर विधायक का मुंह नहीं खुला। जनता को निकम्मे विधायक से पूछना चाहिए कि दो सालों में जनता के लिए क्या किया। कोई भी घटना घटित होती है तो विधायक पांच मिनट में बिल से निकल जाते हैं। मीडिया को जमा कर के धार्मिक उन्माद फैलाने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि वो कभी भी किसी का जाति, धर्म पूछ कर जनता की समस्याओं का निदान नहीं करते हैं। आज भी जनता की जितनी समस्या उनके पास आती है और वे निदान करते हैं उसका पांच प्रतिशत भी विधायक के पास नहीं जाता है। जनता अच्छी तरह जानती है कि विधायक अपने स्वार्थ के लिए, अपने झोली भरने के लिए गिद्ध की तरह काम करते हैं।
दो व्यक्तियों की लड़ाई में भी हिंदू मुस्लिम कर राजनीतिक रोटी सेकते हैं। ऐसे विधायक पर शर्मिंदगी महसूस होती है। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव में जमीन माफियाओं ने सत्येंद्रनाथ तिवारी को मोटा चंदा दिया है। अब वे वसूली में लगे हैं। विधायक को डर बना हुआ है कि वे लोग इसकी पोल न खोल दें। उन्होंने एसपी से कहा है कि वे जड़ तक जाएं और जमीन माफियाओं को समाप्त करें। गढ़वा को जमीन माफियाओं के चंगुल से मुक्त करायें। राज्य के पुलिस मुखिया से जमीन माफियाओं की सूची मांगी गई है। जिला से जिन माफियाओं की सूची भेजी गई है उनमें कोई भी बड़ा माफिया का नाम नहीं है।
इस बारे में उन्होंने आईजी, डीआईजी से भी कहा है कि असली नकाबपोश माफियाओं का चेहरा उजागर कर जिलाबदर किया जाए। श्री ठाकुर ने कहा कि लखना में मूर्ति विसर्जन रोकने की घटना की सच्चाई बहुत जल्द सामने आने वाली है। आज विधायक के लोग ही कहते हैं कि उन्होंने दो मुस्लिम लोगों को एक-एक लाख रूपये देकर मूर्ति रोकने को कहा था। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव शरीफ अंसारी, धीरज दुबे, सनी चंद्रवंशी, चंदन जसवाल, छोटू सिंह खरवार, तनवीर आलम, प्रियम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो नाबालिक बच्चियों (minor girls) के साथ दुष्कर्म की मामला, घटना में संदिग्ध अपराधी को किया गया गिरफ्तार

दो नाबालिक बच्चियों (minor girls) के साथ दुष्कर्म की मामला, घटना में संदिग्ध अपराधी को किया गया गिरफ्तार

BJP पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर (Ravi Badhyakar) का निधन, पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

BJP पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर (Ravi Badhyakar) का निधन, पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैली, इलाके में लगाई गई बैरिकेडिंग (barricades)

अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैली, इलाके में लगाई गई बैरिकेडिंग (barricades)

पत्थरपनिया (Pattharpaniya)जंगल में पेड़ से लटका शव, मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार

पत्थरपनिया (Pattharpaniya)जंगल में पेड़ से लटका शव, मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार

आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल (mock drill )का आयोजन,आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया

आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल (mock drill )का आयोजन,आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया

स्टेकहोल्डर्स (Stakeholder) कंसल्टेशन 2026 को लेकर राजनिति गरमाई, दिल्ली में फिर से बेच फिर बेचे जा रहे है निवेश

स्टेकहोल्डर्स (Stakeholder) कंसल्टेशन 2026 को लेकर राजनिति गरमाई, दिल्ली में फिर से बेच फिर बेचे जा रहे है निवेश

Leave a Comment