रांची की हवा कितनी स्वच्छ है और शहर का एयर क्वालिटी (air quality) इंडेक्स (AQI) किया है, इसका वैज्ञानिक आकलन अब किया जा रहा है। रांची नगर निगम ने शहर के छह प्रमुख प्रदूषण प्रभावित स्थानों पर एयर क्वालिटी (air quality) मॉनिटरिंग मशीनें लगाई हैं। इन मशीनों के माध्यम से वायु गुणवत्ता (air quality) की लगातार निगरानी की जाएगी। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने तक डेटा संग्रह के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे नगर निगम के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी साझा किया जाएगा।

रांची नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के छह प्रमुख हॉटस्पॉट पर अत्याधुनिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इनमें वन विभाग कार्यालय के पास, रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर, सुजाता चौक, फिरायालाल चौक सहित अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं, जहां प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहता है।
अधिकारियों के अनुसार, ये सभी मशीनें पूरी तरह ऑटोमेटिक हैं और हवा में मौजूद विभिन्न प्रदूषकों का डेटा लगातार रिकॉर्ड करती रहेंगी। लगभग तीन महीने तक डेटा संग्रह के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। यह रिपोर्ट रांची नगर निगम को सौंपी जाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजी जाएगी।
नगर निगम का कहना है कि शहर में सीमेंट कंक्रीट (PCC) सड़कों के निर्माण जैसे कार्यों से धूल और प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। मशीनों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह आकलन किया जाएगा कि इन प्रयासों का वायु गुणवत्ता पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद नगर निगम शहर की एयर क्वालिटी और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी प्रगति की जानकारी भी साझा करेगा।
इसे भी पढ़े- बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi ) ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला, बोला – विफल रही हेमंत सरकार हर मोर्चा





